फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में कोरोनाः अब तक 83 मौतों में 62 ग्रामीण, कुल संक्रमितों के 60 फीसदी मरीज गांवों से

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। कोरोना काल में अप्रैल के 30 दिनों पर मई के 12 दिन भारी पड़े हैं। मई के 12 में 44 संक्रमितों की मौत हुई है। मई में प्रतिदिन औसतन चार कोरोना संक्रमित दम तोड़ रहे हैं, जबकि 100 से अधिक पॉजिटिव मामले भी सामने आ रहे हैं। अप्रैल के मुकाबले मई में डेथ रेट सवा तीन गुना बढ़ गया है। मई में रिकवरी रेट 3.01 प्रतिशत बढ़कर 73.60 पहुंच गई है, जबकि ओवरऑल डेथ रेट में 0.68 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके साथ स्वास्थ्य विभाग ने मई में सैंपलिंग भी तेज की है।
विज्ञापन

जिले में 11 मई तक 82 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। जिले में 18 वर्ष से लेकर 85 वर्ष तक के संक्रमित की मौत हो चुकी है। ओवरऑल कोरोना संक्रमितों की मौत की अगर बात करें तो दम तोड़ने वाले 90 प्रतिशत संक्रमित 40 वर्ष से अधिक उम्र के हैं। इस समय पॉजिटिव रेट और डेथ रेट शहर के मुकाबले गांवों का अधिक है। जिले में अब तक 3672 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस संक्रमितों में से 60 प्रतिशत गांव से और 40 प्रतिशत शहर से हैं। इसके अलावा अब तक कोरोना से हुई 82 मौतों में से 62 संक्रमित गांव के रहने वाले थे।
अप्रैल में 850 सक्रमित, 188 हुए स्वस्थ्य तो 13 ने तोड़ा दम
एक अप्रैल तक जिले में 1554 कोरोना संक्रमित थे, जो माह तक अंत तक 2404 हो गए। इसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 26 से 39 तक पहुंच गया। इसके अलावा एक अप्रैल तक 1509 संक्रमित स्वस्थ हुए थे। माह के अंत तक कोरोना को मात देने वालों की संख्या 1697 पहुंच गई। ऐसे में अप्रैल माह में जिले में 850 नए संक्रमित मिले जबकि 188 संक्रमित स्वस्थ हुए। इन 30 दिनों में 13 संक्रमितों ने दम तोड़ा। 30 अप्रैल तक जिले का रिकवरी रेट 70.59 प्रतिशत और डेथ रेट 1.62 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन

मई में संक्रमित और मौत के साथ स्वस्थ होने वाला का भी बढ़ा आंकड़ा
अगर एक से 12 मई के आंकड़ों की बात करें तो न केवल संक्रमितों की संख्या बढ़ी है, बल्कि कोरोना संक्रमितों की मौत के आंकड़ों में भी रिकॉर्ड बढ़ोतरी हुई है। एक से 12 मई के बीच जिले में 1268 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 44 की मौत हुई है। इस समयावधि में 928 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। जिले में एक दिन में सर्वाधिक 256 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने का रिकॉर्ड भी मई में ही बना है। मई में जिले का रिकवरी रेट बढ़कर 73.60 प्रतिशत और डेथ रेट बढकर 2.30 प्रतिशत हो गई।
मई में ये मिले स्वास्थ्य विभाग को संसाधन
मई में जिला स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं में भी इजाफा हुआ है। मई में प्रशासन ने करीब 250 बेड की व्यवस्था की है। इसके अलावा जिले को दो फिजिशियन और एक एनेस्थेटिक मिला है। इसके अलावा एमबीबीएस फाइन वर्ष के 15 छात्रों ने भी जिले में अपनी सेवाएं देने के लिए ज्वाइन किया है।
अप्रैल के मुकाबले मई में यूं तेज हुई सैंपलिंग
एक से 30 अप्रैल तक जिला स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना जांच के लिए 16810 सैंपल लिए। एक अप्रैल तक जिले से 141239 सैंपल लिए गए थे, जबकि 30 अप्रैल तक यह आंकड़ा 158049 पर पहुंच गया। एक से 11 मई तक स्वास्थ्य विभाग जिले से कोरोना जांच के लिए 8102 सैंपल ले चुका है। इस समय जिले से प्रतिदिन औसतन 800 सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मई माह में संक्रमण और डेथ रेट बढ़ा है। लोगों से अपील है कि कोरोना को हल्के में न लें। पूरी सजगता और सावधानी बरतकर ही कोरोना से बचाव संभव है।
डॉ. सुदर्शन पंवार, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें