फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉपिंग मॉल व किरयाणा मार्ट का किया निरीक्षण

विज्ञापन
व्यवस्थाओं की अपने फोन में फोटो लेते पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
लॉकडाउन के तीसरे दिन जिला पुलिस कप्तान बलवान सिंह राणा ने शहर में एक दर्जन जगहों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसपी ने शहर के सभी बाजारों का दौरा किया और इस दौरान बैंक, ईजी-डे और विशाल मेगामार्ट पहुंचकर व्यवथाओं का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने हालातों की फोटो अपने फोन में कैद की। उन्होंने प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

एसपी ने रेलवे रोड, रोहतक रोड, कोर्ट रोड, बस स्टैंड रोड, पुराना शहर, कॉलेज रोड सहित एक दर्जन से अधिक जगहों का वीरवार सुबह से दोपहर तक जायजा लिया। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक ने नाकों पर पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी भी जांची। परशुराम चौक पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों को दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने स्पष्ट हिदायत दी कि अगर कोई बेवजह घुमता मिलता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। विकट परिस्थिति में भी वाहन लेकर सड़क पर निकलने वाले लोगों के चालान या वाहन इंपाउंड की कार्रवाई अमल में लाई जाए। रोहतक रोड पर पुलिस अधीक्षक ने मेडिकल और किरयाणा स्टोर संचालकों को आदेश दिए कि ग्राहकों से उचित दूरी बनाएं और प्रशासन ने दुकानों के बाहर जो घेरे बनवाए हैं, दुकानदारों को उन्हीं में खड़ा करके सामान दें। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों पर भी पुलिस की पूरी नजर है। बेवजह घरों से निकलने वालों पर अब पुलिस सख्ती करेगी और सख्ती का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से घरों में रहने की अपील की है ताकि समाज और देश भी सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें