हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन एवं हलके के निर्दलीय विधायक सोमबीर सांगवान ने अपने एक माह के वेतन के अलावा अपने निजी कोष से एक लाख रुपया की सहायता राशि कोरोना रिलीफ फंड में दी है।
विधायक ने प्रेेस बयान में कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सभी संभव कदम उठा रही है। ऐसे में सरकार और प्रशासन की मदद करना हर नागरिक का कत्र्तव्य बनता है।
उन्होंने व्यापारी,सामाजिक संगठनों और साधन संपन्न लोगों से कोरोना आपदा राहत कोष में ज्यादा से ज्यादा आर्थिक मदद का आह्वान किया है। विधायक सोमवीर सांगवान ने अपनेे एक माह के वेतन के अलावा अपने निजी कोष से एक लाख रुपये कोरोना राहत कोष में दिया है।
सोमवीर सांगवान ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में सरकार ने जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए तत्काल 12 सौ करोड़ रुपये बतौर राहत देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।