जिले में रविवार को दस कोरोना संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद विभाग ने डिस्चार्ज किया है। वहीं, तीन नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1454 हो गई है। सीएमओ सुदर्शन पंवार ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि जिले से अब तक 97952 सैंपल लिए जा चुके हैं जिनमें से 1945 की रिपोर्ट लंबित है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में संक्रमित मिले लोगों में से 1380 स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 24 की मौत हो चुकी है। उन्होंने बताया कि 70 संक्रमित अभी उपचाराधीन हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 453 सैंपल लिए। उन्होंने बताया कि अब 94553 सैंपलों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। रविवार शाम तक आइसोलेशन वार्ड में छह संक्रमित भर्ती थे। उन्होंने बताया कि जिले में 9250 लोग फिलहाल होम क्वारंटीन हैं।
सीएमओ सुदर्शन पंवार ने बताया कि रविवार को नए तीन कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें रानीला निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति, बौंदकलां निवासी 14 साल का किशोर और उण निवासी 58 साल की महिला शामिल है। तीनों नए संक्रमितों को विभाग ने ट्रेस कर लिया है और उनके संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है ताकि उनके भी सैंपल लिए जा सके।