फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Thu, 02 Jul 2026 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार के निर्देशन में जिले को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से दादरी पुलिस की ओर से चलाया जा रहा जनजागरूकता अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। इसी कड़ी में वीरवार को जिला पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज निरीक्षक सुनील कुमार, एएसआई राहुल फोगाट, प्रभारी थाना झोझू कलां उप निरीक्षक दिलबाग सिंह और डायल-112 राइडरों की टीम ने गांव बलाली, मैहड़ा, असावरी, कलियाणा और बादल में जनजागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने ग्रामीणों, युवाओं, महिलाओं एवं गण्यमान्य नागरिकों से संवाद स्थापित कर नशे के दुष्परिणामों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी और समाज को नशामुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने युवाओं से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि वे अपने जीवन के लक्ष्य निर्धारित करें, शिक्षा, खेलकूद एवं अन्य सकारात्मक गतिविधियों में भाग लें और किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग ही देश और समाज का भविष्य है तथा स्वस्थ और जागरूक युवा ही एक सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें