फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: लटक रहा सरकारी योजनाओं का भुगतान, ठेकेदारों ने सरकार के खिलाफ जताया रोष

Fri, 24 Jan 2025 10:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ठेकेदार एसोसिएशन ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर बैठक आयोजित करने के बाद कार्यकारी अभियंता से की मुलाकात, समस्याओं का समाधान कराने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाढड़ा। हरियाणा पंचायतीराज, भवन एवं निर्माण शाखा सहित सरकार की ओर से संचालित विकास योजनाओं में काम करने वाले पंजीकृत ठेकेदारों ने सरकार की कार्यशैली पर रोष प्रकट किया है। ठेकेदारों ने आरोप लगाया कि बार-बार राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठकें होने के बावजूद समय पर भुगतान नहीं हो पा रहा है। छह माह से एक साल तक पैसे के इंतजार करना पड़ रहा है। इसके विरोध में जल्द ही बैठक बुलाकर नई रणनीति तैयार की जाएगी।
जिला मुख्यालय पर हरियाणा पंचायतीराज व लोकनिर्माण विभाग के अनुबंधित फर्मों के ठेकेदारों ने अध्यक्ष नवीन सांगवान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर प्रदेश सरकार से कामकाज के दौरान आ रहीं अलग-अलग परेशानियों से निजात दिलवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार अपनी विकास योजनाओं के लिए निजी फर्मों से काम करवाती है जो निर्धारित समय पर पूरा होता है। आमजन को भी पूरा लाभ मिलता है।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से हरियाणा पंचायतीराज व जिला परिषद के अनुबंधित फर्मों को पूरा काम करने के बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। इससे ठेकेदारों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। वहीं, पिछले एक माह से जीएसटी भुगतान सिस्टम में बदलाव किया गया है। इससे उनके सामने विकट हालात पैदा हो गए हैं। प्रदेश भर के फर्म मालिकों ने पिछले सप्ताह चंडीगढ़ मुख्यालय पर विभाग के इंजीनियर इन चीफ के साथ बैठक आयोजित कर उनके समक्ष दोनों समस्याओं को उठाया था। इस पर उन्होंने जल्द समाधान का भरोसा दिया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को सभी ठेकेदारों ने कार्यकारी अभियंता श्यामलाल से मुलाकात की और उन्होंने जल्द ही उनकी समस्याओं को दूर करने का भरोसा दिया। बैठक में जयबीर श्योराण काकड़ौली, धोलिया मांढी, राहुल खेड़ी बूरा, नवरत्न, लीलूराम, कुलदीप, राजकरण पांडवान, सत्येंद्र वर्मा, कृष्ण पहलवान, सुनील डोहकी व राजेश मैहड़ा आदि मौजूद रहे।
फोटो -38
चरखी दादरी जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक में भागीदारी करते ठेकेदार। स्रोत : एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें