फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 45 गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए अभी और करना होगा इंतजार

Thu, 17 Sep 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। गांव रानीला और गोठड़ा के आसपास के करीब 45 गांवों के उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति में सुधार के लिए अभी और इंतजार करना होगा। दोनों गांवों में 33 केवी क्षमता के नए पावर सब स्टेशन का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन इन्हें चालू करने से जुड़े जरूरी कार्य अभी लंबित हैं। रानीला पावर सब स्टेशन को दादरी शहर के पावर स्टेशन से जोड़ा जाना है, जिसके लिए बिजली लाइन बिछाने का कार्य अभी पूरा नहीं हुआ है। वहीं, गोठड़ा पावर सब स्टेशन में आंतरिक मशीनरी लगाने का काम बाकी है।
विज्ञापन

गोठड़ा में नए पावर सब स्टेशन के चालू होने के बाद पांच नए फीडर शुरू किए जाएंगे। इससे मकड़ाना और मकड़ानी स्थित 33 केवी पावर सब स्टेशनों का लोड कम होगा। इसका सीधा लाभ करीब 35 गांवों के उपभोक्ताओं को मिलेगा और कम वोल्टेज की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। वर्तमान में गोठड़ा क्षेत्र के गांवों में मकड़ाना और मकड़ानी पावर सब स्टेशनों से बिजली आपूर्ति की जा रही है। क्षेत्र में बिजली चालित ट्यूबवेलों की संख्या अधिक होने के कारण इन दोनों स्टेशनों पर लोड काफी बढ़ा हुआ है।
लोड से बनी ब्रेकडाउन की समस्या
अधिक लोड के कारण बिजली लाइनों में बार-बार ब्रेकडाउन की समस्या आती है। फॉल्ट होने पर कई घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रहती है। रात के समय खेतों के बीच से गुजरने वाली बिजली लाइनों की पेट्रोलिंग करना भी कर्मचारियों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है। नया पावर सब स्टेशन शुरू होने के बाद इन समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दो साल तक चलती है परियोजना की प्रक्रिया
बिजली निगम की ओर से आपूर्ति व्यवस्था में सुधार के लिए हर वर्ष कार्ययोजना तैयार की जाती है। निगम अधिकारियों के अनुसार, किसी परियोजना को धरातल पर पूरा होने में करीब दो वर्ष तक का समय लग सकता है। इनमें एक से डेढ़ वर्ष कागजी प्रक्रिया में लग जाता है जबकि नए पावर सब स्टेशन के निर्माण में करीब आठ से 10 माह का समय लगता है।
इन गांवों में बढ़ाई क्षमता
जिले में मोरवाला, पिचौपा कलां, मांढ़ी, काकड़ोली सरदारा और डोहका दीना में भी पावर स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई गई है। अब निगम का फोकस मकड़ाना और मकड़ानी पावर सब स्टेशनों का लोड कम करने पर है। वर्तमान में गांवों में निर्धारित 16 घंटे की बिजली आपूर्ति के मुकाबले बार-बार फॉल्ट आने के कारण कई जगह मुश्किल से 14 घंटे ही आपूर्ति हो पा रही है। गोठड़ा और रानीला के नए पावर सब स्टेशन शुरू होने के बाद आपूर्ति व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है।
वर्सन:
रानीला सब स्टेशन का लाइन का काम बाकी है जबकि गोठड़ा सब स्टेशन में आंतरिक मशीनरी की व्यवस्था की जानी है। इसके बाद मकड़ानी व मकड़ाना पावर सब स्टेशनों का लोड कम हो जाएगा। बिजली फॉल्ट कम हो जाएंगे। करीब 25 दिन में पावर सब स्टेशन चालू कर दिए जाएंगे। -संजय रंगा, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें