फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: भवन निर्माण मजदूरों ने मांगों के लिए प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Tue, 14 Jul 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा के बैनर तले निर्माण मजदूर प्रदर्शन करते हुए।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा के आह्वान पर सोमवार को निर्माण मजदूरों ने हाथी पार्क में रोष सभा की। इसकी अध्यक्षता भवन निर्माण कामगार यूनियन सीटू ब्लॉक प्रधान भूप सिंह, इंटक जिला प्रधान मनीराम छपार ने की। सभा के बाद शहर में प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान इंटक जिला प्रधान रामोतार खोरड़ा ने आंदोलन को मजबूत करने का आह्वान किया। प्रदर्शन के दौरान भवन निर्माण कामगार यूनियन सीटू के राज्य महासचिव कामरेड सुखबीर सिंह ने कहा कि श्रम बोर्ड की वेबसाइट को सुचारू रूप से चलाया जाए। श्रमिकों के लंबित आवेदनों का शीघ्र निपटारा किया जाए। पात्र निर्माण मजदूरों के निरस्त किए गए पंजीकरण को मान्य किया जाए। वर्ष 2025 में पोर्टल बंद रहने के कारण लाभ से वंचित रह गए मजदूरों को सभी योजनाओं का लाभ दिया जाए।
विज्ञापन

मजदूर नेता ने मांग उठाई कि जिन मजदूरों के आवेदन तकनीकी खामियों या विभागीय लापरवाही के कारण लंबित हैं, उनका शीघ्र समाधान किया जाए। यूनियनों को 90 दिन के श्रमिक सत्यापन का अधिकार दिया जाए और जिला स्तर पर शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए स्थायी समाधान समिति गठित की जाएं। मजदूरों को 200 दिन का रोजगार और 800 रुपये प्रतिदिन मजदूरी सुनिश्चित किए जाने की बात कही गई।
यूनियन नेता सुमेर सिंह ने कहा कि यदि सरकार ने मजदूरों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं किया तो संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा आंदोलन को और तेज करेगा। प्रदर्शन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुशील, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजू मान, सीटू जिला संयोजक राजकुमार घिकाड़ा, सीटू जिला सह संयोजक कमलेश भैरवी, किसान सभा जिला प्रधान रणधीर सिंह कुंगड़, भवन निर्माण कामगार यूनियन सीटू के राज्य महासचिव कामरेड सुखबीर सिंह, प्रभात इंटक प्रदेश अध्यक्ष अमित कुमार यादव, इंटक भवन निर्माण यूनियन के राज्य महासचिव कृष्ण कुमार नैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें