फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलियाणा बाईपास का निर्माण कार्य शुरू, भारी वाहनों से ग्रामीणों को मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा (चरखी दादरी)। कलियाणा के ग्रामीणों को गांव के अंदर से गुजरने वाले भारी वाहनों की समस्या से जल्द निजात मिलेगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने बाईपास का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया है। जनसंपर्क अभियान के दौरान ग्रामीणों ने बाढड़ा विधायक नैना चौटाला के समक्ष बाईपास निर्माण की मांग रखी थी जो अब परवान चढ़ गई है। ग्रामीणों ने बाईपास निर्माण कार्य शुरू होने पर विधायक का आभार जताया है।
विज्ञापन

विधायक नैना चौटाला के प्रयासों से अब कलियाणा गांववासियों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। दो करोड़ 94 लाख से बनाए जाने वाले बाईपास का निर्माण कार्य पीडब्ल्यूडी ने शुरू कर दिया है। 1600 मीटर लंबे इस बाईपास के निर्माण से जहां एक तरफ ग्रामीणों को बड़े वाहनों से छुटकारा मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ इस क्षेत्र में रोजगार के सबसे बड़े साधन खनन क्षेत्र को भी बड़ा लाभ मिलेगा। जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका व जिला प्रवक्ता ऋषिपाल उमरवास ने बताया को बाढड़ा हलके के विकास को लेकर विधायक नैना सिंह चौटाला लगातार प्रयासरत है। उनके मार्गदर्शन में बाढड़ा हलका विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। बाईपास निर्माण कार्य शुरू होने पर गांव कलियाणा निवासी रवि राणा, सरपंच प्रतिनिधि घीसाराम, भूपेंद्र सांगवान, दिनेश वाल्मीकि, कुलदीप, श्याम प्रजापत, महावीर सैन व प्रदीप ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और विधायक नैना चौटाला का आभार जताया है।
हलके की सभी समस्याओं का योजनाबद्ध तरीके से होगा शीघ्र समाधान: नैना चौटाला
बाढड़ा विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि इस क्षेत्र से हमारा गहरा लगाव है। यहां के लोगो ने हर परिस्थिति में हमारा साथ दिया है। इसलिए हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि इस क्षेत्र का संपूर्ण विकास हो। इस सोच को लेकर हलके के लोगो की सभी सार्वजनिक समस्याओं का योजनाबद्ध तरीके से समाधान करवाया जा रहा है। कई बड़ी योजनाओं को अमलीजामा पहनाने के लिए तेजी से काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें