फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 50 पेड़ों की बाधा से अटका 2.25 करोड़ की सीसी सड़क का निर्माण

Sat, 25 Jul 2026 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
गामड़ी से एनएच-148 बी को जोड़ने वाले मार्ग के साथ खड़े बाधक पेड़।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। शहर के विकास और यातायात को सुगम बनाने के लिए गामड़ी क्षेत्र से राष्ट्रीय राजमार्ग 148 बी को जोड़ने वाले मार्ग के पुनर्निर्माण की योजना बनाई गई थी। इस परियोजना के लिए विधायक सुनील सांगवान ने 2.25 करोड़ रुपये का बजट पास करवा जनवरी महीने में कार्यादेश जारी किए गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद भी पहले ग्रैप प्रणाली लगने व अब पेड़ों के बाधा बनने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। एचएसवीपीएन के अधिकारियों अनुसार इस प्रोजेक्ट के तहत कुल 750 मीटर लंबे और 14 मीटर चौड़े आधुनिक मार्ग का निर्माण किया जाना है जिससे इस क्षेत्र के हजारों लोगों को रोजाना लगने वाले ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलने की उम्मीद है।
सड़क निर्माण की प्रक्रिया शुरू होने के तुरंत बाद ही इसके मार्ग में एक बड़ा तकनीकी और पर्यावरणीय पेच फंस गया है। तय किए गए एलाइनमेंट के बीच लगभग 50 हरे-भरे पेड़ खड़े हैं जो निर्माण कार्य में सबसे बड़ा रोड़ा बन गए हैं।
विज्ञापन

नियमानुसार बिना अनुमति के इन पेड़ों को काटा या हटाया नहीं जा सकता, जिसके चलते निर्माण कार्य को बीच में ही रोकना पड़ा है।

ये बोले अधिकारी
इस संबंध में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि निर्माण एजेंसी द्वारा फिलहाल निर्माणाधीन सड़क पर मिट्टी डलवाने और रास्ते को समतल करने का शुरुआती काम किया जा रहा है।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि वन विभाग और संबंधित प्रशासनिक विभागों से पेड़ों को काटने की अनुमति के लिए पत्राचार किया जा चुका है। जैसे ही पेड़ों को हटाने की आधिकारिक अनुमति मिल जाएगी। इसके तुरंत बाद मार्ग से बाधा को दूर कर दिया जाएगा और तेजी से सीसी (सीमेंट कंक्रीट) सड़क बनाने का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।


25 साल पहले बनी थी सड़क
गामड़ी क्षेत्र निवासी महीपाल फोगाट, संजय बोरा, कृष्ण कुमार, मुगल फोगाट आदि ने बताया कि यह मार्ग एनएच-148बी से जुड़ने के कारण बेहद महत्वपूर्ण है लेकिन 25 साल पहले बने रोड की जर्जर हालत के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
अब सवा दो करोड़ का बजट स्वीकृत होने के बाद लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन आपसी तालमेल से पेड़ों की अनुमति का यह पेंच जल्द सुलझाएगा, ताकि उन्हें एक सुरक्षित और चौड़ी सड़क की सौगात मिल सके।


वर्सन:
सड़क निर्माण में बाधक बने हरे पेड़ों को हटवाने के लिए वन विभाग को पत्र लिखा गया है। वन विभाग की मंजूरी मिलने के बाद सीसी सड़क का निर्माण शुरू करवा दिया जाएगा। - पंकज कुमार, कनिष्ठ अभियंता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें