फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, ऊंट गाड़ी और खच्चर रेहड़ी पर खाली सिलिंडर व बाइक रखकर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई के विरोध में शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ऊंट गाड़ी, खच्चर रेहड़ी पर खाली गैस सिलिंडर व बाइक रखकर विरोध जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने किया। इसके अलावा पूर्व मंत्री किरण चौधरी व प्रभारी विवेक बंसल भी मौजूद रहे। विरोध रैली की शुरूआत जनता कॉलेज स्टेडियम से शुरू हुई।
विज्ञापन

जनता कॉलेज स्टेडियम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी विवेक बंसल ने बढ़ती महंगाई से जनता त्राहि -त्राहि कर रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राहत की बजाय पूंजीपति मित्रों को को फायदा पहुंचाने वाली नीतियां बनाने पर जुटे हैं।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि बढ़ती महंगाई और तेल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि ने कहर ढा दिया है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसान, गरीब और मध्यम वर्ग को गुजर बसर करना मुश्किल हो गया है। बेरोजगारी में प्रदेश आज देश में पहले पायदान पर पहुंचने वाला है। गठबंधन सरकार का प्राइवेट सेक्टर में 75 प्रतिशत आरक्षण महज मजाक बनकर रह गया है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी मुस्तैदी से जनता का साथ दे रही है और आगे भी उनकी आवाज बुलंद करती रहेगी ताकि सोई हुई गूंगी बहरी सरकार को जगाया जा सके।
विज्ञापन

पूर्व कैबिनेट मंत्री और तोशाम से कांग्रेस विधायक किरण चौधरी ने कहा कि आज चंद दिनों के नोटिस पर जो भारी हुजूम यहां उमड़ा है उससे साफ हो गया है कि ये सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है और उसे सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी कांग्रेस जनों ने जनता की सेवा में कसर नहीं छोड़ी। बढ़ती महंगाई के खिलाफ आज यहां से उठी आवाज दूर तक जाएगी।
प्रदर्शन में महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुधा भारद्वाज, नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन अजीत सिंह फौगाट, पूर्व विधायक नृपेंद्र सांगवान व धर्मपाल सांगवान, किसान नेता राजू मान, सुशील, सुरेंद्र परमार, परमजीत मड्डू, रणबीर, पूर्व गृह मंत्री सुभाष बत्रा, विजय, दिलबाग नीमड़ी, पूर्व पार्षद सुमित शर्मा, बलजीत फौगाट समेत कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

-------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें