फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चुनाव प्रणाली एवं चुनाव आयोग के इस्तीफा की मांग के लिए कांग्रेस नेताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 28 Sep 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विरोध मार्च निकालते कांग्रेसी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली एवं मतदाता सूचियों से जुड़े सवालों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व पूर्व शिक्षा मंत्री एवं विधायक झज्जर गीता भुक्कल ने किया जबकि अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील ने की।
विज्ञापन

प्रदर्शन हाथी पार्क से शुरू होकर बस स्टैंड, परशुराम चौक होते हुए आंबेडकर चौक पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगाते हुए आक्रोश जाहिर किया। आंबेडकर चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया गया।
गीता भुक्कल ने कहा कि राहुल गांधी ने जब देश के सामने वोट चोरी का सवाल उठाया था तब भाजपा के नेता इन सवालों को दबाने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के वोट की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। किसी भी मतदाता को अपने मताधिकार के संबंध में आशंका नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग के लिए लड़ाई जारी रखेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता में पहले से ही आक्रोश है। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव और बूथ स्तर तक जनता के बीच जाकर लोकतंत्र एवं मतदाता के अधिकारों की आवाज उठाएंगे। उन्होंने चुनाव आयोग से मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सवालों का स्पष्ट जवाब देने व उठ रही आपत्तियों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की गई। प्रदर्शन में पूर्व सीपीएस रणसिंह मान, पूर्व विधायक धर्मपाल सांगवान, पूर्व विधायक सोमवीर सिंह, कर्नल रघुवीर छिल्लर, राजू मान, डॉ. ओमप्रकाश, जोरावर सांगवान, बलजीत फोगाट, अरुण सर्राफ, दलवीर गांधी, ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश श्योराण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें