चरखी दादरी। एनएचआरएम वर्कर्स यूनियन ने दादरी हलके से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मनीषा सांगवान को समर्थन दिया है। यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मनीषा के सहयोग का वायदा किया। मनीषा ने मंगलवार को गांव समसपुर, मोरवाला, इमलोटा, लोहरवाड़ा, भागवी, कंहेटी और सांतौर में जनसभाएं की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ठेकेदारी प्रथा खत्म कर पक्की नौकरियां दी जाएंगी।
मनीषा ने लोगों को आश्वासन दिया कि विधायक बनने के बाद वह हलके की समस्याओं का समाधान समर्पण भाव से काम करेंगी। उन्होंने कहा कि पेयजल की समस्या दूर की जाएगी। युवाओं के रोजगार के द्वार खुलेंगे। महिलाओं की सुरक्षा और बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाने का काम होगा। मनीष ने कहा कि आने वाले समय में समाज के सभी वर्गों की सरकार बन रही है। किसान, मजदूर, कमेरा, शोषित वर्ग को इसमें समान स्थान दिया जाएगा।
जनभावनाओं को देख लिया चुनाव लड़ने का निर्णय : संजय छपारिया
चरखी दादरी। दादरी से निर्दलीय पंचायती प्रत्याशी संजय छपारिया ने मंगलवार को छपार सहित विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया। संजय ने कहा कि जनभावना के अनुसार उन्होंने यह चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। उन्होंने ग्रामीणों को विश्वास दिलाया कि दादरी को हक दिलवाने के लिए मैदान में उतरे हैं। इस संघर्ष में हजारों लोग उनके साथ खड़े हैं।
संजय ने कहा कि वह पूरी तरह से दादरी के हर एक क्षेत्र को अपना घर मानते रहे हैं और हमेशा मानते रहेंगे। अब वक्त आ गया है कि यहां के लोगों के हकों की आवाज को विधानसभा में उठाया जाए। इस मौके पर पूर्व बीडीसी सोमबीर, पूर्व जिला पार्षद धर्मेंद्र, मीर सिंह शास्त्री, कर्मबीर, नरेश भारद्वाज, राजबीर पंच, ईश्वर नंबरदार चरखी, रामफल नंबरदार, सुभाष स्वामी, अत्तर मानकावास आदि मौजूद रहे।