फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो राजकीय स्कूलों की सुधरेगी दशा, 1.39 करोड़ रुपये मंजूर

Mon, 01 Sep 2025 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंदकलां। बौंदकलां पीएमश्री राजकीय स्कूल और दादरी राजकीय मॉडल कन्या संस्कृति स्कूल की शिक्षा विभाग कायाकल्प करेगा। इस पर एक करोड़ 39 लाख की बजट राशि खर्च की जाएगी। इस धनराशि से स्कूल परिसर की सेवाओं में विस्तार किया जाएगा और इसके लिए सरकार ने धनराशि स्वीकृत कर दी है। वहीं, इस परियोजना का लाभ करीब एक हजार से अधिक विद्यार्थियों को मिलेगा।
विज्ञापन

दादरी विधायक सुनील सांगवान ने बजट राशि मंजूर होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार विभाग अब जल्द ही दादरी व बौंदकलां के सरकारी स्कूल की दशा सुधारने के लिए निविदा प्रक्रिया पूरी करेगा। उन्होंने बताया कि सरकार के समक्ष दोनों स्कूलों की स्थिति प्रमुखता से रखी गई और इसके बाद इनकी कायाकल्प का प्रारूप तैयार किया गया।
विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि दादरी के विकास को आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश की नायब सरकार द्वारा धरातल पर कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में उनकी मांग पर प्रदेश सरकार ने स्कूलों के जीर्णोद्धार के लिए धनराशि स्वीकृत की है।
विज्ञापन

दोनों स्कूलों पर यूं खर्च की जाएगी राशि : दादरी के राजकीय कन्या मॉडल संस्कृति प्राइमरी स्कूल पर एक करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। इससे छात्राओं को यहां मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसी प्रकार, बौंदकलां के पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल पर 38 लाख 95 हजार की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें