फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर लैब अटेंडेंट शिक्षा मंत्री के आवास पर करेंगे प्रदर्शन : मनदीप

Fri, 29 May 2026 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। कंप्यूटर लैब यूनियन के राज्य संगठन सचिव एवं जिला प्रधान मनदीप सिंह ने प्रेस बयान में कहा कि कि कंप्यूटर लैब अटेंडेंट 14 वर्षों से सरकारी स्कूलों में कार्यरत हैं। उन्हें मात्र 12 हजार रुपये वेतन मिलता हैं। मंदीप ने कहा कि सरकार ने 2024 में हरियाणा सर्विस सिक्योरिटी एक्ट बनाया, जिसके तहत कच्चे कर्मचारियों को 58 साल तक सेवा सुरक्षा निर्णय देने का प्रावधान रखा गया। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं।उन्होंने कहा कि सरकार ने सेवा सुरक्षा देने के लिए सर्विस सिक्योरिटी पोर्टल बनाया हैं, पोर्टल में कंप्यूटर लैब अटेंडेंट का ओटीपी जारी नहीं किया गया है। इस वजह से लैब अटेंडेंट आवेदन करने से वंचित रह गए। अब लैब अटेंडेंट 11 जून को शिक्षा मंत्री के निवास स्थान पानीपत में प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान सर्विस सिक्योरिटी पोर्टल पर आवेदन करने की तिथि बढ़ाने व ओटीपी जारी करवाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें