चरखी दादरी में नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ रोष जताते कंप्यूटर लैब सहायक।
चरखी दादरी। कंप्यूटर लैब सहायक वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक राज्य प्रधान करमजीत संधु की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन राज्य महासचिव मनोज अग्रवाल ने किया। बैठक में 10 जनवरी तक सरकार के मांगें पूरी न करने पर 11 जनवरी को करनाल में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का निर्णय लिया गया।
एसोसिएशन जिला प्रधान मनदीप कुमार ने बताया कि प्रदेश में करीब 2200 कंप्यूटर लैब सहायक इस समय निराश है क्योंकि उनकी मांगें पूरी नही की जा रही हैं। वहीं, अधिकारी उनकी वेतन वृद्धि की फाइल पर बार-बार आपत्ति लगा रहे हैं। इसके विरोध में प्रदेश के कंप्यूटर लैब सहायक करनाल की सड़कों पर उतरेंगे, जिसमें चरखी दादरी जिले से अच्छी भागीदारी होगी।
मनदीप कुमार ने बताया कि कंप्यूटर लैब सहायक हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पिछले 10 व 12 सालो से कार्य कर रहे हैं और इस समय उनका वेतन मात्र 12,000 रुपये हैं। इतने कम वेतन में सरकार काम पूरा ले रही है। बैठक में प्रदेश कोषाध्यक्ष जसबीर जैनी, प्रदेश प्रबंधक विक्रांत, महिला विंग प्रधान अंजली, टीना, सुमन, सुमित आर्य, प्रदेश प्रवक्ता परमजीत, रोहताश शर्मा व राजकुमार आदि मौजूद रहे।