फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: कथित फर्जी मुठभेड़ मामले में गृहमंत्री अनिल विज से मिला शिकायतकर्ता पक्ष, झज्जर एसआईटी करेगी जांच

Wed, 17 Jan 2024 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। कथित फर्जी मुठभेड़ और 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले की जांच में मंगलवार को नया मोड़ आया है। शिकायतकर्ता पक्ष मंगलवार को विधायक सोमबीर सांगवान की अगुवाई में गृहमंत्री अनिल विज से मिला। अनिल विज ने उन्हें राज्य अपराध शाखा टीम से मामले की जांच करवाने का आश्वासन दिया। वहीं, दादरी मुख्यालय के डीएसपी अशोक कुमार ने बताया कि बौंदकलां थाने में वर्ष 2023 में दर्ज एफआईआर नंबर 206 व 209 की जांच झज्जर एसआईटी को सौंपी गई है।
विज्ञापन

बता दें कि कथित फर्जी मुठभेड़ और 10 लाख रुपये की रिश्वत मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ता संजीव तक्षक की अगुवाई में शिकायतकर्ता पक्ष का धरना मंगलवार को नौवें दिन भी जारी रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई में की जा रही देरी को लेकर धरनारत्त व्यक्तियों में गुस्सा देखने को मिला और उन्होंने नारेबाजी कर रोष जताया।
धरनास्थल पर पूर्व विधायक जगजीत सांगवान ने पहुंचकर समर्थन दिया और पार्टी के दिग्गज नेताओं तक मामला पहुंचाने का आश्वासन दिया। इनेलो नेता आनंद श्योराण ने भी समर्थन देकर आश्वस्त किया कि पुलिस प्रशासन अगर जल्द ही उक्त मामले पर संज्ञान नहीं लेता है तो इनेलो पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला से बात कर रणनीति तैयार की जाएगी। कांग्रेस नेता अनिल धनखड़ ने राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा के संज्ञान में मामला लाने का आश्वासन देते हुए उन्हें जल्द धरनास्थल पर बुलाने की बात कही। वहीं, जजपा नेता राजेश ने जल्द ही विधायक नैना चौटाला को 18 जनवरी को धरनास्थल पर बुलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


झज्जर एसआईटी करेगी दोनों मामलों की जांच : डीएसपी अशोक
दअरसल, एसपी नितिका गहलोत ने फर्जी मुठभेड़ मामले की जांच दादरी के डीएसपी सुभाषचंद्र को सौंपी हुई थी। मंगलवार को डीएसपी मुख्यालय अशोक कुमार ने बताया कि बौंदकलां थाने में दर्ज दोनों एफआईआर की जांच अब झज्जर एसआईटी करेगी।

जरूरत पड़ी तो दादरी में कर देंगे चक्का जाम : जोरावर सिंह
पूर्व सरपंच जोरावर सिंह ने कहा कि सब मिलकर इस धरने का समर्थन कर रहे हैं। जिले के कई पंच व सरपंच धरनास्थल पर आ चुके हैं। न्याय न मिलने तक धरना जारी रहेगा, फिर चाहे कितना ही समय क्यों न लग जाए। उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन अब भी होश में नहीं आया तो पूरी दादरी क्षेत्र का चक्का जाम कर देंगे जिसकी जिम्मेवारी स्थानीय प्रशासन और सरकार की होगी।



ये भी पहुंचे धरनास्थल पर
दलाल खाप-14 के प्रधान जोगेंद्र दलाल, सतपाल पहलवान, सरपंच एसोसिएशन के प्रधान सुनील रासीवास, सरपंच प्रतिनिधि अनिल भागवी, सुनील सरपंच मोरवाला, शमशेर सरपंच निमली, सुमित सरपंच फतेहगढ़, मोटू सरपंच गोठड़ा, कृष्ण सरपंच अटेला, जयभगवान आदि धरनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें