चरखी दादरी। भगवान वाल्मीकि प्रगट दिवस पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के लिए वार्ड-11 स्थित वाल्मीकि मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सुंदरलाल बिडलान ने की। इस दौरान प्रकट दिवस के आयोजन के लिए कमेटी भी गठित की गई। भावाधस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय बिडलान को कमेटी में मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। इसके साथ ही इसमें सर्वसम्मति से प्रधान पद की जिम्मेदारी बाशित को सौंपी गई। इसके अलावा, उपप्रधान हरिन्द्र चौहान, सचिव विनोद बोहत बनाया गया। इस मौके पर मास्टर नरेश भूरा, अशोक जेदिया, अरूण, अमित, राजकुमार, पवन, आजाद आदि भी उपस्थित रहे। संवाद