फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: दो कैंटरों की भिड़ंत, सड़क से नीचे गिरे दोनों वाहन, चालक हुए घायल

Thu, 30 Jul 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। नेशनल हाईवे 152 डी पर बुधवार सुबह गांव बौंदकलां के समीप दो कैंटरों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गए।
विज्ञापन

दुर्घटना में दोनों चालकों के हाथ-पैर में हल्की चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कलानौर में भर्ती कराया गया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार दो कैंटर दादरी से अंबाला की ओर जा रहे थे।
गांव बौंदकलां के पास पीछे चल रहे कैंटर की आगे चल रहे कैंटर से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहन असंतुलित होकर सड़क से नीचे जा गिरे।
एक कैंटर में मुर्गियां भरी हुई थीं जबकि दूसरे में परचून का सामान लदा हुआ था। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें