फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली शीत लहर, नहीं घटी ठंड

Wed, 10 Jan 2024 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बस स्टैंड परिसर चरखी दादरी में बच्चे के साथ मौजूद महिला। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड का प्रकोप जारी है। मंगलवार को बादल भी छाए रहे। दिनभर सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए। दिन का अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री दर्ज किया गया। इस दौरान 10 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से शीत लहर चली।
विज्ञापन

सुबह ओस की बूंदें टपकने से मौसम में ठंडक बनी रही। बाद में आसमान में बादल छा गए और दिनभर धूप नहीं खिली। इस कारण ठंड कम नहीं हो पाई। हाड़ कंपाने वाली ठंड से बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है। गत एक जनवरी से ही ठंड का सितम जारी है। ठंड के प्रकोप का आलम ये है कि जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर जाने की सोच रहे हैं।
चिकित्सकों की आम लोगों को सलाह है कि गर्म वस्त्र पहनें। सिर को ढांपकर रखें। शीतल पेय पदार्थों का सेवन न करें। घर में ही योग और अभ्यास करें। संतुलित एवं पौष्टिक भोजन लें। कृषि विशेषज्ञों की किसानों को सलाह है कि ठंड से बचाव के लिए फसलों की सिंचाई जरूर करते रहें। फिलहाल फसलों मेंं नुकसान होने की आशंका नहीं है। दिन में धूप न खिलने पर फसलों पर थोड़ा प्रतिकूल असर जरूर पड़ रहा है। धूप में ही पौधे भोजन बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें