फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मोटा अनाज फायदेमंद, डाइट में शामिल करें जिलावासी

विज्ञापन
मोटा अनाज में शामिल बाजरा।
विज्ञापन
चरखी दादरी। सभी नागरिक मोटे अनाज को ज्यादा से ज्यादा मात्रा में अपनी डाइट में शामिल करें। मोटा अनाज सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह बात उपायुक्त मुनीश शर्मा ने कही। उन्होंने।कहा कि सरकार का उद्देश्य लोगों को मोटे अनाज के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूक करना है ताकि हर देश, इलाके के लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करें और मिलेट्स यानी मोटे अनाज का किसानों को अच्छा बाजार और अच्छे दाम मिल सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मोटे अनाजों के सेवन से कई तरह के फायदे होते हैं। इन्हें खाने वाले लोगों में गंभीर बीमारियों जैसे मोटापा, दिल की बीमारी, आदि से लड़ने की क्षमता होती है। पहले हमारे पूर्वज श्रीअन्न या मिलेट्स का प्रयोग करते थे, लेकिन बदलते समय में घरों में खानपान की शैली बहुत बदल गई है। मिलेट्स को फिर भोजन में शामिल कर पोषण के सभी फायदें लिए जा सकते हैं। पोषण संबंधित व्यवहार और खानपान परिवर्तन में युवा बड़ी भूमिका निभा सकते हैं। मिलेट्स से कई प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जा सकते हैं।

युवा जंक फूड छोड़कर लें पौष्टिक आहार
उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को चाहिए कि वे जंक फूड को छोड़कर पौष्टिक भोजन और स्वस्थ जीवन शैली अपनाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। भोजन में मोटे अनाज का अपना अलग महत्व है। बाजरा, कैल्शियम से भरा होता है, ज्वार में पोटेशियम और फास्फोरस होता है और कंगनी में फाइबर होता है, जबकि कोदो आयरन से भरपूर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें