फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: छात्राओं को मिलेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग

Thu, 09 Oct 2025 10:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 9- महिला कॉलेज झोझूकलां में आयोजित परीक्षा में शामिल छात्राएं। विज्ञप्ति
विज्ञापन



चरखी दादरी। महिला महाविद्यालय झोझूकलां में छात्राओं के लिए निशुल्क कोचिंग के तहत वीरवार को निजी एकेडमी के सहयोग से छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया। कॉलेज के प्रधान सुरेंद्रपाल सिंह, सचिव सुशील कुमार व कोषाध्यक्ष मांगेराम ने बताया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की चुनौतियों को देखते हुए छात्राओं के लिए प्रबंधक समिति की ओर से निर्णय लिया गया। इसके तहत छात्राओं को महाविद्यालय में ही कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। छात्राओं को भारतीय सशस्त्र सीमा बल, भारतीय रेलवे, हरियाणा पुलिस, दिल्ली पुलिस, बैंकिंग क्षेत्र आदि प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें