फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: अवैध देशी कट्टा बरामदगी मामले में सह-आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2026 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। पुलिस की सीआईए-2 टीम ने मध्य प्रदेश निवासी युवक से अवैध देसी कट्टा (पिस्तौल) बरामदगी मामले में सहआरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पांडु बंजारा मध्य प्रदेश का रहने वाला है ।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता योगेश कुमार ने बताया कि 16 अक्टूबर को सीआईए-2 पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अर्जुन निवासी शंकरपुर, तहसील व जिला श्योपुर, मध्य प्रदेश, हाल बत्तर खेड़ी जोन को अवैध देशी कट्टा (पिस्तोल) के साथ सेक्टर 8/9 के पीछे शमशान घाट के पास चरखी दादरी से काबू किया था। आरोपी से पूछताछ के आधार पर मंगलवार को सीआईए-2 में तैनात हेड कांस्टेबल मंजीत ने मामले में सह-आरोपी पांडु बंजारा निवासी बंजारा बस्ती, ग्राम शंकरपुर, पोस्ट ऑफिस गुरुनाव्दा, जिला श्योपुर, मध्य प्रदेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ के लिए आरोपी को 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें