गांव कारी आदु में सीएम पैक्स शाखा का उद्घाटन करते हुए।
- फोटो : 1
बाढड़ा। गांव कारी आदु में सहकारी विभाग के अतिरिक्त रजिस्ट्रार अरविंद हुड्डा ने ढिगावा रोड पर सीएम पैक्स की नई शाखा का उद्घाटन कर किसानों को सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण विकास को नई गति मिलेगी। इसके माध्यम से सरकारी रेट पर दवाइयां, खाद, बीज, रासायनिक उर्वरक और खेती किसानी से संबंधित सभी सुविधाएं एक छत के नीचे उपलब्ध होंगे। सहकारिता ग्रामीण विकास को नई दिशा और गति प्रदान करेगी। इसके लिए हरियाणा सरकार ग्रामीण इलाकों में 500 नई सीएम पैक्स समितियां खोलने की तैयारी कर रही है।
ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाएं भी वीटा दूध, दही, मक्खन, खोया, आइसक्रीम आदि का कार्य करके रोजगार जुटा सकती हैं।
इस अवसर पर गांव कारी आदु के सरपंच प्रतिनिधि और भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा कारी ने कहा कि हमारे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में सहकारिता खून में रची बसी हुई है। विवाह शादी, खेती आदि सभी कार्यों में हम मिलजुल कर कार्य करते हैं। अब सामाजिकता के इस व्यवहार को व्यवसाय में भी लागू करने का वक्त आ गया है।
इस अवसर पर निरीक्षक अनिल श्योराण ग्राम कारी आदु के किसानों को सहकारिता के लिए प्रेरित करके सहकारी समिति गठित करने के लिए तैयार किया। द कारी आदु सीएम पैक्स के प्रधान धर्मवीर श्योराण ने सभी किसानों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में सहकारी समिति निरीक्षक अनिल कुमार, अजय कुमार, दिनेश, ऑडिटर आनंद प्रकाश सिंहमार, हरकोफैड से देवेंद्र सिवाच, हरकोफैड से संतोष, कृष्ण कुमार मांढी आदि भी मौजूद रहे।