फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 करोड़ के लघु सचिवालय का सीएम ने रिमोट कंट्रोल बटन से किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेंस से रविवार को करनाल से रिमोट कंट्रोल का बटन दबाकर दादरी के नए लघु सचिवालय सहित प्रदेश के लिए 2038 करोड़ रुपये की 175 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया। दादरी सचिवालय सभागार में आयोजित किए गए प्रसारण समारोह में बाढड़ा की विधायक नैना सिंह चौटाला व दादरी के विधायक सोमबीर सिंह सांगवान मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री की ओर से विधायक नैना चौटाला और सोमबीर सांगवान ने 72 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले लघु सचिवालय के कार्य का शुभारंभ किया। दादरी जिला के प्रशासनिक प्रभारी एवं प्रधान सचिव डी. सुरेश उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

समारोह में दादरी की उपायुक्त प्रीति, पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत, नगरपरिषद चेयरमैन बक्शीराम सैनी, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र परमार व जजपा जिलाध्यक्ष नरेश द्वारका सहित तमाम विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीसी के जरिये कहा कि आज हरियाणा देश का तेजी से विकसित हो रहा समृद्ध प्रदेश है। रोजगार, शिक्षा, उद्योग, चिकित्सा, पेयजल, नागरिक सुविधाएं व सड़कें सहित हर एक क्षेत्र में प्रदेश उन्नति की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी जिलों में जिलास्तर पर 200 बेड का अस्पताल बनाया गया है और जल्दी ही हर एक जिला में मेडिकल कॉलेज स्थापित हो जाएंगे, जिनमें तीन हजार विद्यार्थी हर साल डॉक्टर बनेंगे। इससे आने वाले समय में सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों की कमी नहीं रहेगी।
विज्ञापन

आमजन को एक छत के नीचे मिलेंगी सभी विभागों की सेवाएं : नैना चौटाला
बाढड़ा की विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा कि दादरी में लघु सचिवालय की स्थापना होने से आमजन को एक ही छत के नीचे सरकारी सेवाएं मिलने का लाभ होगा। यह जिले को दी गई एक बड़ी सौगत है। नए लघु सचिवालय को ग्रीन बिल्डिंग के रूप में बनाया जा रहा है, जिससे इस भवन में रोशनी और हवा की भरपूर मात्रा रहेगी। उन्होंने कहा कि जिलास्तर पर जो भी योजनाएं लागू होने जा रही हैं, उनसे दादरी-बाढड़ा दोनों हलकों का फायदा होना लाजिमी है।
लघु सचिवालय बनने से जिले में तेज होंगे विकास कार्य : सोमबीर सांगवान
दादरी के विधायक सोमबीर सिंह सांगवान ने इस मौके पर मुख्यमंत्री का विकास परियोजनाओं के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि लघु सचिवालय का निर्माण दादरी के विकास की दिशा में नया मुकाम लेकर आएगा। आम जनता को इस सचिवालय के बनने से काफी सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि लघु सचिवालय के साथ ही न्यायिक परिसर का निर्माण करवाने के लिए वह और विधायक नैना सिंह दोनों मुख्यमंत्री से बात करेंगे। इस कार्य में जो अड़चनें हैं, उन्हें दूर करवाएंगे।
विकास कार्यों में कोताही न बरतें अधिकारी : डी. सुरेश
दादरी के प्रशासनिक प्रभारी प्रधान सचिव डी. सुरेश ने कहा कि जिला के विकास कार्यों में कोई कोताही नहीं होगी और इनको समय पर पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लघु सचिवालय के अलावा कुछ अन्य महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स दादरी जिले में अधिकारियों की मदद से परवान चढ़ाए जाने हैं।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर एसडीएम अनिल यादव, एसडीएम संजय कुमार, नगराधीश नरेंद्र कुमार, जिला राजस्व अधिकारी राजकुमार, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी अजीत सिंह, कृषि विभाग उपनिदेशक डॉ. बलवंत सहारण, शिक्षा अधिकारी जलधीर कलकल, राजेंद्र लितानी, पूर्व चेयरमैन शीला भ्याणा, ऋषिपाल उमरवास, राजेश सांगवान, राजेश फौगाट, सूरज बैनीवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें