फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बंद कमरे में सीएमओ से एक घंटे तक की पूछताछ, सिविल अस्पताल में हुई सर्जरी का मांगा ब्योरा

विज्ञापन
सीएमओ से पूछताछ करने के बाद बाहर आए डीएसपी अजीत सिंह टीम में शामिल कर्मचारियों से बातचीत करते। - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
लोहारू रोड स्थित जयहिंद अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में सीएमओ के मिलने वाले मामले में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने जांच शुरू कर दी है। इसके लिए मुख्यमंत्री उड़नदस्ता मंगलवार को दोपहर बाद दादरी पहुंचा। टीम की अगुवाई कर रहे डीएसपी अजीत सिंह ने करीब एक घंटे तक बंद कमरे में सीएमओ से बातचीत की। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने सीएमओ से सिविल अस्पताल में हुईं सर्जरी का रिकॉर्ड भी तलब किया है।
विज्ञापन

डीएसपी अजीत सिंह की अगुवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ता मंगलवार शाम करीब साढ़े तीन बजे सिविल अस्पताल पहुंचा। चार सदस्यीय टीम में शामिल तीन कर्मचारी बाहर खड़े रहे, जबकि डीएसपी अजीत सिंह ने सीएमओ ऑफिस पहुंचकर डॉ. सुदर्शन पंवार से प्रकरण पर पूछताछ की। करीब साढ़े चार बजे डीएसपी अजीत सिंह सीएमओ ऑफिस से बाहर आए। मीडिया से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के डीएसपी ने बताया कि ऑपरेशन थिएटर प्रकरण की जांच के लिए टीम मंगलवार को दादरी पहुंची है। इस मामले पर सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार से पूछताछ की गई। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच को आगे बढ़ाने के लिए ही सीएमओ से पूछताछ की गई है। उन्होंने बताया कि इस मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जाएगी। डीएसपी अजीत सिंह ने बताया कि सीएमओ को अस्पताल परिसर में हुईं सर्जरी का रिकॉर्ड भी मांगा गया है। उन्होंने बताया की टीम यह भी जांच करेगी कि अस्पताल में कितनी और किस प्रकार की सर्जरी हुई हैं।
क्या है मामला
गौरतलब है कि डीसी राजेश जोगपाल को गत 22 फरवरी को शिकायत मिली थी कि सीएमओ डॉ. सुदर्शन पंवार जयहिंद अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में ऑपरेशन कर रहे हैं। इस आधार पर एसडीएम विरेंद्र सिंह को मौके पर भेजा गया। एसडीएम के अलावा मुख्यमंत्री उड़नदस्ता भी वहां पहुंच गया। प्रशासनिक अमले को सीएमओ ओटी में मौजूद मिले थे। इस संबंध में डीसी एसडीएम की जांच रिपोर्ट सरकार को भेज चुके हैं। इस मामले की जांच के लिए ही मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता फिर दादरी पहुंचा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक भी कर चुके जांच
24 फरवरी को इस मामले की जांच के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक डीएन बागड़ी सिविल अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने भी बंद कमरे में सीएमओ के बयान दर्ज किए थे। डीएन बागड़ी ने पूछताछ के बाद बताया था कि मामले की जांच रिपोर्ट तैयार कर वे सरकार को आगामी कार्रवाई के लिए सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें