फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: छाए बादल, तापमान में आई गिरावट

Thu, 16 Mar 2023 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। क्षेत्र में वीरवार को दिनभर बादल छाए रहे। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक और दो डिग्री की गिरावट आई है। दिन का अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम 19 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम विभाग ने 19 मार्च तक इसी प्रकार बादलवाही बने रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश का अनुमान जता रखा है। वहीं, मौसम खराब होने पर किसानों में चिंता बनी हुई है क्योंकि किसान इस समय सरसों की कटाई कर रहे हैं। वीरवार को आसमान बादलों से घिर आया और मौसम सुहावना बना रहा।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव आया है। इस दौरान बूंदाबांदी एवं हल्की बारिश भी हो सकती है। वहीं, किसानों का कहना है कि अब तो मौसम साफ रहने में ही फायदा है। सरसों की कटाई चल रही है। गेहूं की फसल भी पकाव की ओर है। ऐसे में मौसम साफ रहना ही उचित है। किसान चांद सिंह व सुरेंद्र सिंह का कहना है कि इन दिनों में बारिश से फायदा के बजाय नुकसान हो सकता है। बारिश एवं हवा के दबाव से गेहूं की फसल बिछ सकती है। कटी हुई सरसों की फसल में भी नुकसान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें