अभियान के तहत सफाई कार्य करते ग्रामीण।
चरखी दादरी। स्वच्छता ही सेवा अभियान (17 सितंबर से 2 अक्तूबर) के अंतर्गत शुक्रवार को जिले के विभिन्न गांवों में सफाई अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने मिलकर गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाने का संकल्प लिया।
अभियान के दौरान ग्राम पंचायत की गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की विशेष सफाई की गई। कूड़े-कचरे का निस्तारण, गंदगी को हटाने तथा जलभराव रोकने के लिए ठोस कदम उठाए गए। पंचायत ने सफाई कर्मचारियों की टीम गठित कर गांव के अलग-अलग हिस्सों में सफाई कार्य कराया गया।
इसके साथ ही, ग्रामीणों को भी अपने घर और आस-पड़ोस की साफ-सफाई बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को स्वच्छता के साथ-साथ व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं।