फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

172 गांवों में 18 दिन चलेगा स्वच्छता महाअभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिला परिषद दादरी के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के उपलक्ष्य में दो अक्तूबर तक 172 गांवों में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जिले के सभी गांवों में ग्रामीणों और सरकारी विभागों के सहयोग से सफाई की मुहिम चलाई जाएगी। बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में स्वच्छ भारत मिशन को लेकर आयोजित हुई बैठक में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी कुशल कटारिया ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 15 सितंबर से दो अक्तूबर तक दादरी जिला में स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस पखवाड़े का तारीख अनुसार पूरा कैलेंडर बना दिया गया है कि किस दिन किस विभाग ने क्या काम गांव में करवाना है। कुशल कटारिया ने बताया कि 15 सितंबर से गांव के सभी आंगनबाड़ी सेंटर, ग्राम सचिवालय, स्कूल, पंचायत भवन, सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक शौचालय, फिरनी, तालाब आदि के आसपास सफाई अभियान शुरू किया जाएगा। इसके बाद 16 सितंबर को बीडीपीओ के नेतृत्व में गांव की कुरड़ियों को साफ करने की मुहिम छेड़ी जाएगी।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, ग्राम सचिव, सरकारी स्कूल के मुखिया व अध्यापक, स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी, एएनएम, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, वीएलडीए, सक्षम युवा आदि इस स्वच्छता पखवाड़ा को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि इस पखवाड़े के दौरान गांवों में सफाई के प्रति जागरूकता लाने के लिए जनचेतना रैली निकाली जाएंगी व विभिन्न गतिविधियां करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगा दिया है। इसलिए प्लास्टिक के सामान का प्रयोग बंद करने पर विशेष बल इस अभियान में दिया जाएगा। लोगों को कपड़े या जूट के थैलों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

सोखता गड्ढा व कंपोस्ट खाद बनाने के लिए करेंगे प्रेरित
कुशल कटारिया ने बताया कि ग्रामीणों को अपने घर के आगे सोखता गड्ढे व कंपोस्ट खाद बनाने के लिए प्रेरित किया जाना इस अभियान का एक प्रमुख विषय है, जिससे कि गीला व सूखे कचरे का निपटान हो सके। सेनेटरी पैड को नष्ट करने के लिए राजकीय विद्यालयों में मशीनें लगा दी गई हैं। इन मशीनों के प्रयोग के बारे में महिलाओं को बताया जाएगा।
ये रहे मौजूद
बैठक में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी विजयलक्ष्मी नांदल, बीडीपीओ सुभाष शर्मा, रोशनलाल श्योराण, महिला एवं बाल विकास कार्यक्रम अधिकारी गीता सहारण, डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र, सहायक परियोजना अधिकारी वीरेंद्र हुड्डा, रामनिवास, तकनीकी समन्वयक अनुष्मा अदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें