फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: ग्रामीणों ने खोला ताला, हड़ौदी के विद्यालय में लगीं कक्षाएं

Wed, 23 Oct 2024 04:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मंगलवार को हड़ाेदी के राजकीय स्कूल में लगी कक्षा।
विज्ञापन
बाढड़ा। गांव हड़ौदी के शिक्षकों के आपसी विवाद में ग्रामीणों की ओर से तालाबंदी के बाद दोनों पक्षों में सहमति के बाद मंगलवार को स्कूल का ताला खोल दिया। इससे मंगलवार को शांतिप्रिय ढंग से कक्षाएं संचालित की गईं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने महिला एबीआरसी को काकड़ौली सरदारा स्कूल और प्राचार्य को बीईओ कार्यालय बाढड़ा में प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया। विभाग ने पंचायत प्रतिनिधियों को एक सप्ताह में दोनों शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में तबादला करने का भरोसा दिलाया है। गांव हड़ौदी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य और महिला एबीआरसी के बीच चल रहे आपसी विवाद से परेशान विद्यार्थियों ने सोमवार को अभिभावकों के साथ रोष प्रदर्शन कर स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया था।
इस दौरान मौके पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी जलकरण और जिला पार्षद सुनील हड़ौदी ने आंदोलनकारी ग्रामीणों को समझाकर ताला खोलने की अपील की।
बाद में डीईओ ने ग्रामीणों को जल्द ही दोनों शिक्षकों का दूसरी जगह तबादला करवाने का भरोसा दिया जिसके बाद भी ग्रामीणों ने मंगलवार को ताला खोलने का फैसला लिया। शिक्षा विभाग ने महिला एबीआरसी को काकड़ौली स्कूल और प्राचार्य को बीईओ कार्यालय बाढड़ा में प्रतिनियुक्ति पर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें