फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सात केंद्रों पर दसवीं के विद्यार्थियों ने दी सीबीएसई अंग्रेजी विषय की परीक्षा

Sun, 22 Feb 2026 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते हुए विद्यार्थी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। जिले में शनिवार को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की कक्षा 10वीं की अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले में बनाए गए सात परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों ने इंग्लिश कम्युनिकेटिव और इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर विषय का पेपर दिया। परीक्षा सुबह निर्धारित समय साढ़े 10 बजे शुरू हुई और तीन घंटे तक चली। कुल 80 अंकों के इस प्रश्नपत्र का स्तर आसान से मध्यम तक रहा जिससे विद्यार्थियों के चेहरे परीक्षा के बाद खिले नजर आए।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के बाहर अभिभावकों की भीड़ देखने को मिली, जो अपने बच्चों के बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही छात्र परीक्षा देकर बाहर निकले, उनके चेहरों पर संतोष और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। अधिकतर विद्यार्थियों ने पेपर को संतुलित बताया। उनका कहना था कि प्रश्नपत्र सिलेबस के अनुरूप था और एनसीईआरटी आधारित प्रश्नों ने उन्हें ज्यादा परेशानी में नहीं डाला।
विद्यार्थियों ने बताया कि यह पेपर हाल ही में हुए गणित के पेपर की तुलना में काफी आसान और राहत देने वाला था। कई छात्रों ने बताया कि जहां गणित के पेपर में समय प्रबंधन चुनौतीपूर्ण रहा, वहीं अंग्रेजी के पेपर में उन्हें उत्तर लिखने के लिए पर्याप्त समय मिला। रीडिंग और राइटिंग सेक्शन संतुलित रहे, जबकि ग्रामर सेक्शन में रिपोर्टेड स्पीच से जुड़े कुछ प्रश्नों पर थोड़ा अधिक ध्यान देने की जरूरत महसूस हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें