निरीक्षण करने पहुंचे सीजेएम ने कैदियों व बंदियों से जेल में बिताई गई अवधि के बारे में भी पूछा। उन्होंने निर्देश दिए कि दादरी जिला की किसी बंदी को कानूनी मदद की आवश्यकता हो तो डीएलएसए कार्यालय को सूचित किया जाए।
दादरी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम संजीव काजला ने भिवानी कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया जबकि बंदियों और कैदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं। उन्होंने विधिक सेवा प्राधिकरण की सेवाओं के बारे में भी विस्तार से बताया।
विज्ञापन
सीजेएम संजीव काजला ने कहा है की जेल में किसी बंदी को कानूनी सहायता की आवश्यकता है तो प्राधिकरण उनकी मदद कर सकता है। कई बार आरोपी मामूली केस में कानूनी सहायता नहीं मिलने के कारण लंबे समय से जेल में रह रहा है तो वह विधिक सेवा प्राधिकरण की सहायता ले सकता है। जेल का दौरा करते हुए सीजेएम संजीव काजला ने पुरुष बैरिक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कैदियों के रहन-सहन, खाने, पीने के पानी की व्यवस्था, पुस्तकालय, साफ-सफाई व चिकित्सा सेवा का भी अवलोकन किया।
निरीक्षण करने पहुंचे सीजेएम ने कैदियों व बंदियों से जेल में बिताई गई अवधि के बारे में भी पूछा। उन्होंने निर्देश दिए कि दादरी जिला की किसी बंदी को कानूनी मदद की आवश्यकता हो तो डीएलएसए कार्यालय को सूचित किया जाए। इस अवसर पर जेल उप अधीक्षक अनिल शर्मा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।