फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सील हटाकर करवाया दुकान का निर्माण कार्य, टीम ने रुकवाया

विज्ञापन
city council stopped construction work - फोटो : CharkhiDadri
विज्ञापन
नक्शा पास करवाए बिना बनाई जा रही दुकान पर नगर परिषद द्वारा लगाई गई सील हटाकर निर्माण कार्य कराने का मामला सामने आया है। सोमवार को पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची नगर परिषद टीम ने निर्माण कार्य बंद करवा दिया है। इतना ही नहीं निर्माण कार्य कराने वाले व्यक्ति के खिलाफ नगर परिषद द्वारा पुलिस में शिकायत भी दी जा चुकी है। मौके पर पहुंचे सिटी थाना प्रभारी ने जांच पूरी होने तक निर्माण कार्य बंद रखने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रोहतक रेलवे फाटक के समीप स्थित मंदिर के पास दुकानों और प्लाट का निर्माण कराया जा रहा था। इस संबंध में एक शिकायत नगर परिषद को मिली थी। शिकायतकर्ता का आरोप था कि सरकारी जमीन पर कब्जा करते हुए दुकानों का निर्माण करवाया जा रहा है। इस आधार पर नप टीम मौके पर पहुंची थी और गत आठ जून को दुकानें सील कर दी है। एक अगस्त को टीम ने मौके का निरीक्षण किया तो वहां निर्माण कार्य चलता मिला। इसके बाद पुलिस मदद से काम को बंद करवा दिया गया था और ईओ की तरफ से थाने में शिकायत भी दी गई थी। सोमवार शाम करीब पांच बजे नगर परिषद और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो वहां दोबारा से निर्माण कार्य चलता मिला। एसएचओ तेलूराम ने तुरंत काम बंद करवा दिया।
पहले भी चार के खिलाफ दर्ज करवाया था मामला
नगर परिषद द्वारा लगाई गई सील पहले भी हटाने के मामले सामने आ चुके हैं। करीब छह माह पहले नगर परिषद ने शहर के अलग-अलग जगहों में बनाए जा रहे 13 भवनों को सील किया था। दोबारा जांचकर जांच की गई तो चार बिल्डिंगों से सील हटी मिली। इसके बाद चारों भवनों के मालिकों के खिलाफ सिटी थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज करवाया गया था।
विज्ञापन

हमारी टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर सोमवार को निर्माण कार्य रुकवा दिया। इस संबंध में सिटी थाने में ईओ पहले की शिकायत दे चुके हैं। नक्शा पास करवाए बिना बनवाए जा रहे भवनों को सील करने की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

संजय छपारिया, चेयरमैन, नगर परिषद
हमने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवा दिया है। मामले की जांच की जाएगी और उसके बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
तेलूराम, सिटी थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें