फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मतदाता सूचियों से नाम काटे जाने के विरोध में सीटू और किसान सभा ने किया प्रदर्शन

Sun, 11 Oct 2026 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
अनाज मंडी के सामने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाते सीटू व अन्य संगठनों के लोग।  - फोटो : 1
विज्ञापन
बाढड़ा। मतदाता सूचियों से नाम काटे जाने के विरोध में सीटू और किसान सभा के आह्वान पर अनाज मंडी के सामने प्रदर्शन किया गया। लोगों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर रोष जताया और उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन की अध्यक्षता भवन निर्माण कामगार यूनियन सीटू के ब्लॉक प्रधान भूप सिंह ने की।
विज्ञापन

सीटू के जिला सह-संयोजक सुमेर सिंह धारणी ने कहा कि मतदाता सूचियों से नाम हटाए जाने का मामला नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा है। इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए। प्रदर्शन में निर्माण मजदूरों, मनरेगा मजदूरों, रेहड़ी-पटरी कामगारों और अन्य मेहनतकश वर्गों के लोग शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक के मतदान अधिकार की रक्षा करना जरूरी है। संगठन नेताओं ने आरोप लगाया कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे लोगों को कई तरह की बाधाओं का सामना करना पड़ा।
संगठन की नेता कमलेश भैरवी ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस दौरान मतदाता सूचियों से नाम हटाए जाने के मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। इस मौके पर किसान सभा के जिला प्रधान रणधीर सिंह कुंगड़,किसान नेता राजेंद्र, सुमेर सिंह बेरला, भूप सिंह दलाल, मास्टर महिपाल आर्य भांडवा, प्रताप सिंह, सुंदर, नवीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें