फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: जंतर-मंतर पर छात्रों-युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में सड़कों पर उतरे सीटू कार्यकर्ता

Fri, 24 Jul 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बस स्टैंड रोड पर प्रदर्शन करते हुए सीटू कार्यकर्ता।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में दादरी के किला मैदान में चल रहे धरने को सीटू ने समर्थन दिया। सीटू कार्यकर्ता सर्व कर्मचारी संघ कार्यालय में एकत्रित हुए और केंद्र सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए छात्रों और युवाओं के संघर्ष के साथ एकजुटता जाहिर की।
विज्ञापन


इस अवसर पर सीटू जिला संयोजक राजकुमार धिकाड़ा, कमलेश भैरवी और आंगनवाड़ी जिला प्रधान सुनीता रामबास ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों और युवाओं पर लाठीचार्ज करना बेहद निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए।

भवन निर्माण कामगार यूनियन सीटू के जिला संयोजक सुमेर सिंह धारणी और रोशन लाल ने कहा कि 27 जुलाई को सुबह 10 बजे बाढड़ा की अनाज मंडी से कार्यकर्ता एकत्रित होकर क्रांतिकारी चौक तक जुलूस निकालते हुए प्रदर्शन करेंगे। यह प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों और युवाओं पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश का युवा अपने भविष्य, शिक्षा और रोजगार के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में उनके आंदोलन को कुचलने के बजाय सरकार को उनकी जायज मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। सीटू छात्रों और युवाओं के लोकतांत्रिक संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ा है। इस दौरान राजेंद्र बेरला, रामनिवास कासनी, सुनील देवी, परिमला, सुमित्रा, चंद्रमुखी, सुनील, माया, कविता, अनिता, सुमन, ललिता सहित अनेक सीटू कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें