फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू-मलेरिया से बचाव के लिए नागरिक बरतें सावधानी : डाॅ. जयेंद्र सिंह

Wed, 13 Sep 2023 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
डॉ. जयेंद्र छिल्लर।
विज्ञापन
चरखी दादरी। बारिश के बाद मच्छर जनित बीमारियां पनपने की संभावना सबसे अधिक होती है। ऐसे में नागरिक डेंगू-मलेरिया जैसी बीमारी से बचाव के लिए सावधानी बरतें। नागरिक अपने घरों के कूलर आदि को नियमित रूप से साफ करते रहें और प्रयास करें कि आसपास पानी जमा न हो। अतिरिक्त उपायुक्त डाॅ. जयेंद्र सिंह ने लोगों से ये अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से एंटी डेंगू-मलेरिया गतिविधियां चलाई जा रही हैं। डेंगू-मलेरिया से बचाव लिए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। नागरिक अपने घरों में पानी की टंकी साफ रखें। कूलर आदि में मच्छर न पनपने दें, इसके लिए नियमित रूप से सफाई करते रहें। प्रयास करें कि अपन घरों के आसपास पानी जमा ना हो और लगातार सफाई करते रहें।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार डेंगू-मलेरिया का मच्छर दिन के समय में काटता है और यह स्थिर एवं साफ पानी में पनपता है। तेज बुखार, बदन, सिर एवं जोड़ों में दर्द और आंखों के पीछे दर्द, त्वचा पर लाल धब्बे या चकत्ते का निशान, नाक- मसूड़ों से या उल्टी के साथ रक्त स्राव होना और काला पखाना होना डेंगू के लक्षण हैं। इन लक्षणों के साथ यदि तेज बुखार हो तो तत्काल सदर अस्पताल जाएं और अपना इलाज करवाएं। बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक के पास जाएं और अपना उपचार लें।
विज्ञापन


प्रत्येक रविवार मनाएं ड्राई-डे के रूप में

अतिरिक्त उपायुक्त ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी नागरिक प्रत्येक रविवार को ड्राई डे के रूप मनाएं और इस दिन पानी के बर्तनों, कूलर, टंकी, फ्रिज ट्रे, गमले आदि को खाली करके सुखाएं, ताकि मच्छर के अंडे और लारवा मर जाएं। डेंगू-मलेरिया को रोकने के लिए घरों के आस-पास गड्ढे को मिट्टी से भरवा दें, पूरी बाजू के वस्त्र पहनें और मच्छर रोधी दवा या क्रीम का उपयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें