फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: चौकीदार, स्वीपर और जल कर्मियों को मिलेगा मार्च का मानदेय

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढड़ा। विकास एवं पंचायत विभाग ने खंड क्षेत्र के चौकीदारों, जल कर्मियों व स्वीपर के लिए मार्च माह के वेतन के रूप में 25 लाख की राशि स्वीकृत कर दी है। कर्मचारियों के बैंक खातों में डालने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

बाढड़ा उपमंडल के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों व जल कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा था। बीडीपीओ स्वाति अग्रवाल के आदेश पर खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय ने राज्य मुख्यालय को पत्र भेजकर वेतन राशि की मांग की। अब राज्य सरकार ने मार्च माह के वेतन के लिए 25 लाख की राशि स्वीकृत की है।
बीडीपीओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जल्द ही सरपंचों व पूर्व पंचायत प्रतिनिधियों का सम्मान भत्ता जारी होगा। इसकी मांग राज्य मुख्यालय गई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें