फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने 7 विषयों पर दिखाए मॉडल

Wed, 16 Oct 2024 04:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बौंदकलां की प्रदर्शनी में विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित करते शिक्षक।
विज्ञापन
बौंदकलां। कस्बा स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खंडस्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें खंड के 180 बाल वैज्ञानिकों ने अपनी पसंद की थीम के अनुसार मॉडल प्रस्तुत किए। इसमें कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने संचार एवं परिवहन पर सबसे अधिक मॉडल बनाए।
विज्ञापन

इस प्रदर्शनी के लिए सुबह नौ बजे पंजीकरण शुरू हुआ तो विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने अपना पंजीकरण कराया। इसके बाद 11 बजे बीआरसी समन्वयक रामचंद्र इंदौरा ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। दादरी खंड से पीजीटी मनीषा, सुनीता, प्रमिला आदि निर्णायक रहीं।
प्रतियोगिता का मुख्य विषय उज्ज्वल भविष्य के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी रहा। सभी मॉडल इसके उप विषयों पर बनाए गए। सभी विद्यार्थियों ने सुंदर मॉडल प्रस्तुत कर अपना हुनर दिखाया। इसके बाद निर्णायक दल ने सभी मॉडल देखे। हर मॉडल की प्रस्तुति के आधार पर विजेता घोषित किए। खंड शिक्षा अधिकारी राजबाला फोगाट ने सभी विजेताओं को बधाई दी।
विज्ञापन

अंत में सभी विद्यार्थियों को विजेता प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। स्पर्धा में प्रथम स्थान पाने वाले विद्यार्थी को 500 रुपये, द्वितीय विद्यार्थी को 400 और तृतीय स्थान पाने वाले के खाते में 300 रुपये पुरस्कार राशि भेजी गई। इस दौरान खंड नोडल पर्सन और बीआरपी मोनू कुमारी और प्राध्यापिका कविता धनखड़, एलए जितेंद्र, ईश्वर, देवेंद्र, महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विषयवार रहे विजेता
1- भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता
प्रथम - शासिका
द्वितीय- प्रिंस
तृतीय - स्नेहा
2- परिवहन और संचार
प्रथम - संचित

द्वितीय- प्रीति

तृतीय- ऋषि
3- प्राकृतिक खेती
प्रथम - वैभव

द्वितीय- कनिष्का

तृतीय- वंशिका
4- आपदा प्रबंधन
प्रथम - नीतिका
द्वितीय- तनिषा
तृतीय- हरित
5- गणित मॉडल और कंप्यूटेशनल सोच
प्रथम - दिव्या

द्वितीय - भूमिका
तृतीय - निकिता
6- अपशिष्ट प्रबंधन
प्रथम - गायत्री

द्वितीय- दुष्यंत
तृतीय- रिचा
7- संसाधन प्रबंधन
प्रथम - राघव

द्वितीय- महक

तृतीय- प्राची
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें