फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने ऑयल मिल में छापा मारकर सरसों से भरी पिकअप पकड़ी

Thu, 06 Apr 2023 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
मिल में पिकअप से सरसों उतारते श्रमिक।
विज्ञापन
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने वीरवार को ओपी कॉटन मिल में छापा मारकर सरसों लेकर पहुंची एक पिकअप पकड़ी है। पिकअप में 25 क्विंटल सरसों मिली जिसे मार्केट फीस व जीएसटी चोरी कर मिल में उतारा जा रहा था। इस पर संज्ञान लेते हुए मार्केट कमेटी टीम ने फीस भरवाई। इसके अलावा जीएसटी का भुगतान कराने के साथ आरटीए स्टाफ ने पिकअप का चालान भी किया।
विज्ञापन

दरअसल, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि ओपी कॉटन मिल में एक पिकअप में भरी सरसों को उतारा जा रहा है। इस आधार पर मार्केट कमेटी, आरटीए स्टाफ, गुप्तचर विभाग और जीएसटी टीम को साथ लेकर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ऑयल मिल में पहुंचा। वहां सुबह 11 से शाम 03.40 तक जांच की गई। मार्केट कमेटी सचिव परमजीत नांदल ने 1775 रुपये मार्केट फीस वसूली जबकि जीएसटी टीम ने 14356 रुपये जीएसटी फीस भरवाई। वहीं, आरटीए स्टाफ ने पिकअप ओवरलोड मिलने पर साढ़े 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया।
इसके बाद टीम ने चिड़िया रोड से स्क्रेप लेकर गुजर रही एक और पिकअप को रुकवाया। आरटीए विभाग ने इसका भी साढ़े 25 हजार रुपये का चालान किया। चालान की अदायगी न करने पर पिकअप को जब्त किया गया। इस कार्रवाई के बाद टीम ने रेत से भरा एक ओवरलोड ट्रैक्टर पकड़ा। इस ट्रैक्टर का आरटीए टीम ने 42 हजार रुपये का चालान किया। चालान की अदायगी न करने पर ट्रैक्टर को भी आरटीए टीम ने जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें