फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: बीडीपीओ कार्यालय में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने मारा छापा, 6 कर्मचारी मिले नदारद

Thu, 11 May 2023 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
बीडीपीओ कार्यालय में काम करती महिला।
विज्ञापन
झोझूकलां (चरखी दादरी)। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने वीरवार दोपहर बाद बीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान 6 नियमित और कच्चे कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि कार्यालय में तैनात कर्मचारी बायोमैट्रिक हाजिरी भी नहीं लगा रहे। दूसरी ओर नदारद मिले कर्मचारियों की रिपोर्ट टीम ने उच्चाधिकारियों के पास भेज दी है।
विज्ञापन

दरअसल, मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि झोझूकलां बीडीपीओ कार्यालय में तैनात कर्मचारी तय समय से पहले ही कार्यालय छोड़कर घर चले जाते हैं। इस सूचना पर वीरवार को 3:40 पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता बीडीपीओ कार्यालय पहुंचा। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के तौर पर पीडब्ल्यूडी एसडीई अश्वनी कुमार टीम के साथ रहे। टीम ने कार्यालय जाकर हाजिरी रजिस्टर चेक किया। इस दौरान बीडीपीओ कार्यालय में तैनात 7 नियमित कर्मचारियों में से छह गैरहाजिर मिले, जबकि एक कर्मचारी हाजिर पाया गया। इसके अलावा मनरेगा कार्यालय में तैनात चार नियमित कर्मचारियों में से भी दो गैरहाजिर मिले। वहीं, स्वयं सहायता समूह के तीन कच्चे कर्मचारी भी गैरहाजिर पाए गए। शाम 4:40 पर टीम कार्रवाई पूरी कर लौट गई।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें