फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने छापा मारकर बिना अनुमति चलाए रहे क्लीनिक को किया सील

Tue, 25 Jul 2023 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। बिन अनुमति लिए गांव बधवाना में चलाए जा रहे एक क्लीनिक पर मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान अस्पताल में चिकित्सक हाजिर नहीं मिला जबकि संचालक टीम के समक्ष एनओसी और अन्य दस्तावेज पेश नहीं कर पाया है। इस पर संज्ञान लेकर स्वास्थ्य विभाग ने झोझूकलां थाने में शिकायत देकर केस दर्ज करने की सिफारिश की है। वहीं, शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मेडिकल ऑफिसर विकास साहू ने बताया कि मंगलवार को बधवाना स्थित हरि सिंह बवासीर क्लीनिक पर एसआई अनूप सिंह की अगुवाई में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने दबिश दी। रेड के दौरान डॉ. मनोज कुमार क्लीनिक में हाजिर नहीं मिले। उन्होंने बताया कि यह क्लीनिक बधवाना निवासी प्रवीन कुमार चला रहा था। विकास साहू ने बताया कि जांच के दौरान अस्पताल से दवाएं भी बरामद हुईं, जिन्हें टीम ने कब्जे में ले लिया। क्लीनिक में मिली अनियमितताओं के चलते थाने में शिकायत देकर मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें