फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को ईंट-भट्ठों पर मिलीं खामियां, प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड टीम ने थमाए नोटिस

Sat, 04 Mar 2023 09:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी/बौंदकलां। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता जिले में लगातार कार्रवाई कर रहा है। शुक्रवार को फिर से मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बौंदकलां क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस बार उड़नदस्ते ने क्षेत्र के तीन ईंट-भट्ठों को चेक किया। जिनमें दो जगहों पर नियमों के खिलाफ रबड़ कबाड़ का भट्ठा संचालन में उपयोग होता पाया गया। हालांकि तीनों ईंट-भट्ठों के लाइसेंस सही पाए गए लेकिन नियमों का उल्लंघन करने पर प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड की टीम ने दो भट्ठा संचालकों को नोटिस दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता शुक्रवार सुबह दादरी पहुंचा। इसके बाद गुप्तचर विभाग टीम, प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड से नवनीत और खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से निरीक्षक सुरेंद्र को साथ लेकर टीम ने बौंदकलां क्षेत्र में दबिश दी। टीम ठीक 12:20 पर महर्षि दुर्वासा ईंट भट्ठा कंपनी पर पहुंची। यहां भट्टा संचालक हाजिर मिला। चेकिंग के दौरान ईंट-भट्ठे पर करीब 15 क्विंटल रबड़ का कबाड़ पाया गया।
इसके बाद टीम सांवड़ स्थित बालाजी ईंट-भट्ठा पर पहुंची। वहां टीम को भट्ठा मालिक हाजिर मिला। चेकिंग के दौरान यहां करीब 150 क्विंटल रबड़ और प्लास्टिक का स्टॉक गोदाम में पाया गया। इतना ही नहीं श्रमिक रबड़ व प्लास्टिक को भट्टी में डालते हुए भी पाए गए। इसके बाद टीम रणकोली स्थित हनुमान ईंट-भट्ठा पर पहुंची। उसका मालिक भी मौके पर हाजिर पाया गया। चेकिंग के दौरान इस ईंट-भट्ठे पर कोई खामी नहीं मिली। हालांकि तीनों ईंट-भट्ठों के लाइसेंस बिलकुल सही पाए गए।
विज्ञापन

- त्वचा और दमा होने की रहती है संभावना
ईंट-भट्ठों के संचालन में रबड़ और प्लास्टिक प्रयोग करना नियमों के खिलाफ है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार इससे दमा और त्वचा रोग होने की आशंका रहती है। स्वास्थ्य पर प्लास्टिक और रबड़ के धुएं का बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में ईंट-भट्ठों के संचालन में इनका प्रयोग नहीं होना चाहिए। आम आदमी को भी प्लास्टिक या रबड़ का सामान जलाने से बचना चाहिए।
- नोटिस का देना होगा जवाब
दो ईंट-भट्ठों पर पाई गई रबड़ और प्लास्टिक कबाड़ प्रयोग करने की खामी पर संज्ञान लेकर प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड ने नोटिस जारी कर दिया है। अब ईंट-भट्ठा संचालकों को जवाब देने की कार्रवाई पूरी करनी होगी।
- छह दिन के अंदर तीसरी कार्रवाई
जिले में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पांच दिन के अंदर तीसरी कार्रवाई की है। पिछले शनिवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने बिजली चोरी कर बोरवेल चलाने के तीन मामले पकड़े थे। वहीं, वीरवार को टीम ने बिना लाइसेंस के बौंदकलां में चल रहे अस्पताल का भंड़ाफोड़ किया था। वहीं, छठे दिन टीम ने बौंदकलां क्षेत्र के ईंट-भट्ठों पर पहुंचकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें