फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने नाकाम की राजस्थान की सरसों को ऑयल मिल में खपाने की साजिश

विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की ओर से पकड़ा गया ट्रक व मौके पर खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली।
विज्ञापन
चरखी दादरी। ट्रक में राजस्थान से लाई गई सरसों को जिले की ऑयल मिल में खपाने की साजिश को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने नाकाम कर दिया। ट्रक से टीम को 230 क्विंटल सरसों बरामद हुई और इसकी एवज में मार्केट फीस भरवाई। इसके साथ जीएसटी चोरी करने पर ट्रक चालक पर 92 हजार रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को मंगलवार सुबह गुप्त सूचना मिली थी कि राजस्थान से सरसों लेकर एक ट्रक आदमपुर पहुंचा है। इस ट्रक में लोड सरसों को उतारकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में डाला जा रहा है और बाद में इस सरसों को ऑयल मिल पर पहुंचाने की योजना है। सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने गुप्तचर विभाग और मार्केट कमेटी अधिकारियों को साथ लेकर आदमपुर में दबिश दी। संयुक्त टीम को वहां एक प्लॉट में ट्रक खड़ा नजर आया। टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रक की जांच की तो 230 क्विंटल सरसों भरी मिली। बताया जा रहा है एक ग्रामीण ने राजस्थान से सरसों आदमपुर मंगवाई थी, ताकि मार्केट फीस व जीएसटी की चोरी कर इसे आगे खपाया जा सके। मार्केट कमेटी ने 9200 रुपये मार्केट फीस भरवाई और 2300 रुपये जुर्माना लगाया।

ट्रॉली को छोड़ ट्रैक्टर ले फरार हुआ चालक
टीम जब मौके पर पहुंची तो ट्रक में लदे सरसों के बैग एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में खाली किए जा रहे थे। टीम को देखकर चालक ट्रॉली को वहीं छोड़कर मौके से ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। वहीं, मौके पर पहुंचे एईटीओ राजेश धमीजा ने जीएसटी चोरी करने पर ट्रक चालक पर 92 हजार रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई है। हमारी टीम ने मार्केट फीस और जुर्माना के रूप में 11500 रुपये की राशि तय की है, जबकि जीएसटी टीम ने भी ट्रक चालक पर जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

विनोद कुमार, मंडी सुपरवाइजर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें