फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने पकड़े छह ओवरलोड डंपर, 4.73 लाख रुपये ठोका जुर्माना

Sat, 18 Mar 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
ओवरलोड वाहन की जांच करते हुए टीम में शामिल अधिकारी।
विज्ञापन
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते, गुप्तचर विभाग और आरटीए की संयुक्त टीम ने शुक्रवार ओवरलोड वाहनों के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई। इसके तहत दादरी-बरसाना और झोझूकलां-कलियाणा और दादरी-बरसाना रोड पर चेकिंग की गई। कार्रवाई के दौरान छह ओवरलोड डंपर पकड़े गए और उन पर 4.73 लाख रुपये जुर्माना किया गया। इतना ही नहीं जुर्माना न भरने पर डंपरों को सामग्री समेत टीम ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

दरअसल मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को सूचना मिली थी कि दादरी जिले से प्रतिदिन काफी तादाद में ओवरलोड वाहन निकलते हैं। इस आधार पर शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री उड़नदस्ता दादरी पहुंचा और गुप्तचर विभाग को साथ लेकर कलियाणा-झोझूकलां रोड पर दबिश दी गई। वहां टीम को काफी संख्या में ओवरलोड वाहन चलते मिले। इसके तुरंत बाद आरटीए दर्शना भारद्वाज को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने वहां बुलाया। दर्शना भारद्वाज इसके तुरंत बाद अपनी टीम समेत वहां पहुंची। आरटीए टीम ने कलियाणा-झोझूकलां रोड पर चार ओवरलोड डंपर पकड़े और इनके चालान किए गए। चालान न भरने पर इन डंपरों को झोझूकलां बस स्टैंड परिसर में खड़ा करवाया गया। इसके बाद संयुक्त टीम दादरी-बरसाना रोड पर चेकिंग के लिए पहुंची। यहां टीम ने दो ओवरलोड डंपरों को पकड़ा। टीम में शामिल अधिकारियों के अनुसार ओवरलोड वाहनों के करीब पौने पांच लाख रुपये के चालान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें