फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व गुप्तचर विभाग की टीम ने डीएचबीवीएन कार्यालय में मारा छापा

Tue, 23 May 2023 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
डीएचबीवीएन कार्यालय में अधिकारियों से पूछताछ करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम। 
विज्ञापन
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व गुप्तचर विभाग ने संयुक्त रूप से टीम बनाकर दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम कार्यालय पर छापा मारा। छापे की कार्रवाई की दौरान किसी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं मिली। इस दौरान एसडीओ कार्यालय शहरी में चार कर्मचारी तथा शहरी मेंं कार्यालय में दो कर्मचारी छुट्टी पर थे। टीम ने ग्रामीण एवं शहरी कार्यालय के शिकायत रजिस्टर भी चेक किए, जिनमें अधिकतर शिकायतों का निपटान किया हुआ था।
विज्ञापन

मंगलवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते व गुप्तचर विभाग की संयुक्त टीम ने डीएचबीवीएन कार्यालयों में जाकर कर्मचारियों, अधिकारियों की हाजिरी रजिस्टर तथा लंबित शिकायतों को चेक किया। शहरी एसडीओ कार्यालय में लगभग 13 कर्मचारी हैं। इनमें दो कर्मचारी आरएच छुट्टी पर मिले। दो कर्मचारी लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे हैं। इस दौरान टीम ने तकनीकी दिक्कत की रजिस्टर भी चेक किया जिसमें 1261 शिकायतें मिली जिनमें से 1244 का निपटारा किया हुआ था। 17 शिकायतें ट्रांसफार्मर डैमेज होने की वजह से पेंडिंग चल रही हैं। उनके निपटान की प्रक्रिया जारी है। इसके अलावा टेलीफोन के माध्यम से 700 शिकायतें मिली थी जिनका निपटारा किया जा चुका था।
वहीं ग्रामीण एसडीओ कार्यालय में 9 कर्मचारी हैं जिनमें एक कर्मचारी आकस्मिक अवकाश पर और एक कर्मचारी आरएच छुट्टी पर मिला। इसके तकनीकी दिक्कत की 183 शिकायतें मिली जिनमें से 166 को निपटारा किया जा चुका था। 17 शिकायतें पेंडिंग चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें