फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने चाय की दुकान और मकान में पकड़ी बिजली चोरी

Wed, 15 Nov 2023 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
सिविल अस्पताल के समीप स्थित चाय की दुकान जहां बिजली चोरी का केस पकड़ा गया। स्रोत: टीम
विज्ञापन
चरखी दादरी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की अगुवाई में बिजली निगम अधिकारियों ने नागरिक अस्पताल के समीप बिजली चोरी का मामला पकड़ा है। इसकी एवज में टी-स्टॉल संचालक पर 18265 रुपये का जुर्माना लगाया है। करीब 75 मिनट तक संयुक्त टीम चेकिंग के लिए मौके पर डटी रही।
विज्ञापन

टीम में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि नागरिक अस्पताल के गेट के समीप एक चाय की दुकान है। दुकान के अलावा मकान में चोरी की बिजली प्रयोग हो रही है। इस आधार पर बुधवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ता दादरी पहुंचा और यहां से गुप्तचर विभाग की टीम समेत बिजली निगम जेई सुमित कुमार को साथ लेकर दोपहर 12 बजे चाय की दुकान व मकान पर दबिश दी गई। इस दौरान यहां मीटर लगे बिना ही बिजली प्रयोग होती मिली। बिजली चोरी पकड़ में आने पर निगम की ओर से एलएल- 1 रिपोर्ट भरी गई, जिसमें 18265 रुपये जुर्माना किया गया। दोपहर 1:15 पर टीम कार्रवाई पूरी कर लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें