फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: छवी ने लंबी कूद में स्वर्ण व 200 मीटर दौड़ में जीता रजत पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
चरखी दादरी। आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बौंद कलां के खिलाड़ियों ने आर्य हिंदी संस्कृत महाविद्यालय दादरी में आयोजित अंडर-11 जिलास्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छवि शर्मा ने लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता जबकि 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल कर रजत पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

अंशी ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। वंशिका ने 100 मीटर दौड़ में तृतीय स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। 34 किलोग्राम भार वर्ग में यश ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता और राज्य स्तर के लिए चयनित हुआ। वहीं 34 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में अंकित ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया।
जिम्नास्टिक्स में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बालक टीम में अभि, माहिर, वंश, लक्ष्य, केशव शर्मा, देवांश, यश और आहान ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक जीता। बालिका टीम में दीक्षा, माही, नव्या काकरान, पालक और दीपांशी ने भी प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

जिम्नास्टिक्स की ओवरऑल टीम स्पर्धा में भी आदर्श स्कूल प्रथम रहा और स्वर्ण पदक जीतकर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। रस्साकशी के बालक वर्ग में आदित्य, यश, रुद्र, अक्षत, वैभव निहार, आरव सिंह, लिव्यांशु, प्रयाग, ग्रवित तंवर, आदी, निकुंज और वंश की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। बालिका टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया।
विद्यालय के डीपीई रोबिन सिंह और जिम्नास्टिक कोच विक्रमजीत ने खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास और प्रतियोगिता के लिए शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। निदेशक प्रताप सिंह यादव, प्रधानाचार्य कृष्ण दत्त और एनसीसी प्रभारी फर्स्ट ऑफिसर कंवर सिंह ने खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें