फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: सूर्य उपासना का चार दिवसीय छठ महापर्व नहाय-खाय के साथ शुरू

Sun, 26 Oct 2025 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
छठ पर्व प्रचार के लिए रथ को रवाना करते हुए नितेश ऐरन व मौजूद सेवा संघ के सदस्य। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चरखी दादरी। पूर्वांचल जन कल्याण बिहार सेवा संघ की ओर से भगवान सूर्य की उपासना का छठ महापर्व शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। चार दिवसीय पर्व के दौरान मुख्य कार्यक्रम 27 अक्तूबर को सेठ हरबिलास चौक पर आयोजित किया जाएगा।
छठ पर्व को लेकर शनिवार को चौक से भाजपा नेता व पूर्व शहरी मंडल अध्यक्ष नितिश ऐरण ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार रथ रवाना किया। प्रचार रथ पूरे शहर में भक्तों को जागरूक करेगा। पूर्वांचल जन कल्याण बिहार सेवा संघ के प्रधान चिंटू ने बताया कि छठ महोत्सव 27 अक्तूबर को शाम साढ़े पांच से सात बजे तक तथा 28 अक्तूबर को सुबह चार से सात बजे तक आयोजित होगा।
विज्ञापन

चिंटू ने बताया कि कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी के दिन नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू होता है। पहले दिन स्नान के बाद घर की साफ-सफाई की जाती है। दूसरे दिन खरना किया जाता है। उन्होंने बताया कि सूर्योपासना का यह अनुपम लोकपर्व है। यह पर्व समृद्धि, सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है।
विज्ञापन

चिंटू ने बताया कि छठ महापर्व वैदिक काल से प्रचलित है और सूर्य एवं उषा की उपासना के रूप में ऋग्वेद में भी वर्णित है। इस दौरान व्रतधारी प्रातः स्नान-ध्यान के पश्चात खीर बनाकर भोग लगाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें