फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: रोडवेज की 1564 बसों में जांच, 352 यात्री बिना टिकट पकड़े, 88 हजार रुपये जुर्माना वसूला

Sat, 10 Oct 2026 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
विज्ञापन
रोडवेज बस में यात्रियों की टिकटों की जांच करते विभाग के अधिकारी।  - फोटो : 1
विज्ञापन
चरखी दादरी। हरियाणा रोडवेज की बसों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर शिकंजा कसने के लिए विभाग की ओर से जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विभाग की चार फ्लाइंग टीमों ने कुल 1564 बसों की जांच की जिनमें 352 यात्रियों को बिना टिकट सफर करते हुए पकड़ा। इन यात्रियों से विभाग ने कुल 88 हजार रुपये जुर्माना वसूला। कार्रवाई के दौरान बस फ्लाइंग नंबर दो टीम जुर्माना वसूली के मामले में सबसे आगे रही। इस टीम ने 382 बसों की जांच कर 32,950 रुपये का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन


रोडवेज विभाग की बसों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए रोडवेज विभाग की ओर से चार टीमों का गठन किया गया है। टीमें रोडवेज विभाग द्वारा संचालित बसों की जांच कर रही है। विभाग की ओर से नियुक्त चारों टीमों ने सितंंबर महीने में 382 बसों की जांच कर बिना टिकट यात्रा करने वाले लोगों को रंगे हाथ पकड़ जुर्माना वसूला गया , ताकि रोडवेज विभाग को हो रहे नुकसान को कम किया जा सके।
बसों में टिकट जांच की जिम्मेदारी अलग-अलग टीमों को सौंपी गई है। इन टीमों का उद्देश्य बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों की पहचान करना और विभाग को होने वाले राजस्व के नुकसान पर अंकुश लगाना है। अभियान के दौरान बसों में सफर कर रहे यात्रियों के टिकटों की जांच की गई। बिना टिकट यात्रा करते पाए गए यात्रियों से नियमानुसार जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

बस फ्लाइंग दो टीम ने वसूला सबसे अधिक जुर्माना
जुर्माना वसूली के मामले में बस फ्लाइंग टू टीम पहले स्थान पर रही। इस टीम ने 382 बसों की जांच के दौरान 131 लोगों को बिना टिकट यात्रा करने पर 32,950 रुपये का जुर्माना वसूला। इसके बाद टीएम टीम ने 508 बसों की जांच कर 114 यात्रियों को बगैर टिकट के पकड़ा गया जहां नियमानुसार 28,500 रुपये वसूले। वहीं बस फ्लाइंग एक टीम ने 383 बसों की जांच में 88 लोग बिना टिकट पाए जाने पर 22 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। महाप्रबंधक की टीम ने 281 बसों की जांच में 18 से अधिक लोग बगैर टिकट यात्रा करते पाए जाने पर4,550 रुपये जुर्माने के रूप में एकत्र किए।

किस टीम ने कितनी बसों की जांच कर पकड़े कितने यात्री
टीम का नाम कुल बसों की जांच पकड़े गए यात्री लगाया गया जुर्माना
महाप्रबंधक 281 18 4,550 रु
टीएम फ्लाइंग 508 114 28,500 रु
बस फ्लाइंग एक 383 88 22,000 रु
बस फ्लाइंग दो 382 131 32,950 रु

वर्सन: विभाग की ओर से नियुक्त चारों टीमें लगातार रोडवेज बसों की जांच कर रही है। जांच के दौरान बस में बिना टिकट सफर करते पाए जाने पर नियमों अनुसार जुर्माना वसूला जाता है।
विज्ञापन

नवीन शर्मा, महाप्रबंधक रोडवेज विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें