फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Charkhi Dadri News: समसपुर टी-पॉइंट पर रातभर चली नाकाबंदी, 130 वाहनों की जांच

विज्ञापन
 रात को वाहनों की जांच करते हुए पुलिसकर्मी
विज्ञापन
चरखी दादरी।
विज्ञापन

दादरी पुलिस ने अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए 27-28 नवंबर की मध्यरात्रि समसपुर टी-पॉइंट पर सघन नाकाबंदी अभियान चलाया। देर रात से सुबह तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस ने 130 छोटे-बड़े वाहनों की जांच की और यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 16 वाहनों के चालान काटे। वहीं, सात संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनसे पूछताछ की गई।
पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार पी के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान का नेतृत्व डीएसपी कप्तान सिंह ने किया। उनके साथ इंस्पेक्टर चांद सिंह और 16 पुलिस जवानों की टीम तैनात रही। पुलिस टीम ने रातभर नाकाबंदी कर मार्ग से गुजरने वाले वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी।
विज्ञापन

नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम ने 130 वाहनों को रुकवाकर उनके दस्तावेज की जांच की। इसके अलावा वाहनों की डिकी और संदिग्ध सामान की भी तलाशी ली गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 16 वाहन चालकों के चालान किए गए। वहीं, देर रात अकारण आवाजाही कर रहे सात संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर उनसे पूछताछ की गई। पुलिस ने उनकी पहचान और आपराधिक रिकॉर्ड की भी पुष्टि की।
विज्ञापन

पुलिस ने देर रात यात्रा करने वाले लोगों से अपील की है कि वे अपने साथ पहचान संबंधी मूल या मान्य डिजिटल आईडी, वाहन की वैध आरसी और ड्राइविंग लाइसेंस रखें। नाकों पर जांच के दौरान पुलिस का सहयोग करें, ताकि जांच प्रक्रिया सुचारु रूप से पूरी हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें